Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य


चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे संस्करण की घोषणा की। खेलों का आयोजन 5 सितंबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा और इसमें सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे संस्करण की घोषणा की। खेलों का आयोजन 5 सितंबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा और इसमें सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा, जबकि समापन समारोह पटियाला में आयोजित किया जाएगा। इस बार का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री मान ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि इस वर्ष 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर से छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का बेहतरीन मंच है।

उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग पीढ़ियां एक साथ हिस्सा लेती हैं। पिछले संस्करणों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों- दादा, पिता और पोते ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इस वर्ष 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए कुल नौ आयु वर्ग बनाए गए हैं।

इस बार प्रतियोगिताओं में 38 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा चार पैरा-स्पोर्ट्स- एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क है। पहली बार खेल विभाग ने क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण व्यवस्था शुरू की है, जिससे खिलाड़ी कभी भी और कहीं से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

खिलाड़ी खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

मान ने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर उत्साहपूर्वक इन खेलों में भाग लें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इनमें पंजाब के सभी 153 ब्लॉक और 23 जिले शामिल होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 जिलों में आयोजित की जाएंगी।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News