Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रांचीः आंदोलन पर विराम के बाद हजारों छात्रों ने निकाली आभार यात्रा, अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न


रांची, 19 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 26 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन पर बुधवार को विराम लग गया। आंदोलन की समाप्ति के बाद शाम को हजारों छात्रों ने रांची में आभार यात्रा निकाली।

रांची, 19 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 26 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन पर बुधवार को विराम लग गया। आंदोलन की समाप्ति के बाद शाम को हजारों छात्रों ने रांची में आभार यात्रा निकाली।

मेन रोड स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचते ही यात्रा ने उत्सव का रूप ले लिया। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के बीच नारेबाजी की और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। आभार यात्रा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताने के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकले। यात्रा के दौरान छात्रों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं। वे सरकार के फैसलों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने पर छात्रों का फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा में शामिल छात्रों पर फूल बरसाए। छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके।

चौक पर कुछ देर के लिए पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद जताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया है। उनका कहना था कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।

छात्रों ने कहा कि आंदोलन फिलहाल समाप्त किया गया है, लेकिन जांच की प्रक्रिया पर उनकी नजर बनी रहेगी। सरकार को जांच के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई या उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी नजर आई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएमटी

Share:

Leave A Reviews

Related News