Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व', पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो

ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शांतो ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।

मैच के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, "सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी और गर्व है। हम पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत की है, इसलिए हमने जिस तरह खेला, उससे बहुत खुशी हुई।"

अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने पर शांतो ने कहा, "मुझे यह पता नहीं था। यह सच में एक बहुत अच्छा अनुभव रहा। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा हासिल करना चाहते थे। धीरे-धीरे, हम टेस्ट क्रिकेट में बेहतर होते जा रहे हैं।"

बांग्लादेश को टॉस गंवाने के बाद मैच में पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। इस पर शांतो ने कहा, "हमारी योजना पहले बल्लेबाजी करने की थी। हमारे पास बेहतरीन गेंदबाजी है। राणा, तस्कीन, मिराज और तैजुल ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम से मुझे यही चाहिए।"

अपनी बल्लेबाजी पर शांतो ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं हमेशा यही सोचता रहता था कि हर मैच में कैसे योगदान दूं। अब तक मैंने जो योगदान दिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। उम्मीद है हम अगले टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

टेस्ट मैच पर गौर करें तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमटी थी। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 240 रन पर घोषित की और पहली पारी में मिले 27 रन की बढ़त की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 163 रन पर सिमट गई और 104 रन से मैच हार गई। नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में 87 रन बनाए थे।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News