Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मौत पर सूर्या की मां बोली, 'हमने न्याय मांगा था, मुठभेड़ में न्याय मिला'


नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था।

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था।

पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्या की मां ने आईएएनएस से कहा, “मैंने मुठभेड़ की मांग की थी। हमने न्याय मांगा था और हमें मुठभेड़ के जरिए न्याय मिल गया है। अन्य छह आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।"

मृतक की मां का यह बयान पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि के कुछ ही समय बाद आया कि फरार आरोपी असद को शनिवार देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, खोड़ा थाना क्षेत्र में सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी असद की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सूर्या पर कथित तौर पर 28 मई को चाकू से हमला किया गया था और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस उपायुक्त (शहर/ट्रांस-हिंडन) धवल जायसवाल ने कहा कि हत्या के बाद क्षेत्र में जनआक्रोश और तनाव का माहौल था। स्थानीय निवासियों और कई हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किए थे।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया, "इस मामले में पांच व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी असद फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।”

पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी से पता चला कि असद अपने कुछ साथियों से पैसे लेकर इलाके से भागने की योजना बना रहा था।

डीसीपी ने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए और गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान असद को एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो असद ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो असद को लग गई। घायल असद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News