Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खोड़ा के सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही घायल


गाजियाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

गाजियाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

खोड़ा थाना और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश असद पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।

पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन) धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को खोड़ा क्षेत्र में असद और उसके साथियों ने सूर्या प्रताप चौहान पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ साथियों से पैसे लेकर क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही है। घायल असद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News