Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कीर्ति वर्धन सिंह ने मैक्सिम रिजेनकोव से की मुलाकात, देशों के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन बढ़ाने पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की। बातचीत में विशेष रूप से व्यापार, निवेश, पर्यटन, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया।

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की। बातचीत में विशेष रूप से व्यापार, निवेश, पर्यटन, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया।

कीर्ति वर्धन सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की 12वीं बैठक के दौरान बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात कर खुशी हुई।"

बैठक में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "हमने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, बेहतर कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने पर रहा। साथ ही भारत-बेलारूस साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।"

मैक्सिम रिजेनकोव रविवार को आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सोमवार को भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ सह-अध्यक्षता की।

बैठक के बाद जितिन प्रसाद ने 'एक्स' पर लिखा, "भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की 12वीं बैठक के दौरान बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम व्लादिमिरोविच रिजेनकोव का स्वागत कर और उनसे बातचीत कर खुशी हुई। भारत और बेलारूस के बीच लंबे समय से दोस्ताना संबंध हैं और व्यापार, निवेश, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं हैं। हम अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने और आपसी विकास के नए अवसर तलाशने के लिए उत्सुक हैं।"

बेलारूस के विदेश मंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सदस्यों के साथ एक गोलमेज बैठक में भी हिस्सा लिया।

12 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की थी। रिजेनकोव भारत में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे।

जयशंकर ने उस समय 'एक्स' पर लिखा था, "आज बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। साथ ही वर्तमान क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी विचार साझा किए। मैंने उनके भारत प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।"

विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनका स्वागत करते हुए कहा था कि भारत और बेलारूस के बीच गर्मजोशी भरे और मित्रतापूर्ण संबंध हैं, और दोनों देश द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय स्तर पर कई क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

इससे पहले अगस्त में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने विश्वास जताया था कि दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से भारत-बेलारूस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।

भारत और बेलारूस के बीच बढ़ते संपर्क और लगातार हो रही उच्चस्तरीय बैठकों से साफ है कि दोनों देश आने वाले समय में व्यापार, निवेश, तकनीक और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-17 23:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News