Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कीर्तिवर्धन सिंह का कोट द’आइवोर दौरा सफल, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई गति: विदेश मंत्रालय


नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की हालिया कोट द’आइवोर यात्रा से पश्चिम अफ्रीकी देश के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव का हिस्सा रही।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की हालिया कोट द’आइवोर यात्रा से पश्चिम अफ्रीकी देश के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव का हिस्सा रही।

कीर्तिवर्धन सिंह ने कोट द’आइवोर सरकार के निमंत्रण पर 6 से 8 अगस्त तक आबिदजान की आधिकारिक यात्रा की थी। उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश के 66वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा ने भारत और कोट द’आइवोर के बीच संबंधों को मजबूत करने का "महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।" समारोह के दौरान विदेश राज्य मंत्री और उनके साथ गए भारतीय सशस्त्र बलों के दल का स्वागत दोनों देशों के बीच मौजूद मित्रता और सद्भावना को दर्शाता है।

सिंह ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेने के साथ-साथ राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों के मार्चिंग टुकड़ी की भागीदारी भी देखी।

यात्रा के दौरान उन्होंने कोट द’आइवोर की विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री नियाले काबा के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने राष्ट्रपति अलासाने ओत्तारा से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में दोनों देशों के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क प्रमुख रहे। दोनों पक्षों ने भारत-कोट द’आइवोर बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू आबिदजान में भारतीय समुदाय के साथ विदेश राज्य मंत्री की मुलाकात भी रही। मंत्रालय के अनुसार, सिंह ने भारत और कोट द’आइवोर के दोस्ताना संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।

उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा, कल्याण और हितों को लेकर भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता भी दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कीर्तिवर्धन सिंह की यात्रा ने भारत और कोट द’आइवोर के बीच पहले से मजबूत होते संबंधों को और विस्तार देने के लिए सकारात्मक आधार तैयार किया है।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News