Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोई विदेशी ताकत भारत की तरक्की को नहीं रोक सकती: सीएम देवेंद्र फडणवीस


मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि कोई भी ताकत भारत को ग्लोबल सुपरपावर बनने से नहीं रोक सकती।

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि कोई भी ताकत भारत को ग्लोबल सुपरपावर बनने से नहीं रोक सकती।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। देश इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों में दुनिया के साथ मुकाबला कर रहा है, साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट उतारने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल कर रहा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित 'तिरंगा रैली' में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने जोश भरा भाषण दिया और देशभक्ति का गीत भी गाया।

वहां मौजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दो सागर दिखाई दे रहे हैं, एक उनके सामने हिंद महासागर और दूसरा नागरिकों द्वारा बनाया गया तिरंगे का विशाल सागर। उन्होंने कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेंगे, तब तक राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अब दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें भारत की तेज तरक्की से डरती हैं और इसकी रफ्तार को रोकने के लिए इसके आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने इन बाहरी ताकतों को चेतावनी दी कि उनमें देश के युवाओं को रोकने या भारत के सुपरपावर बनने की राह में बाधा डालने की ताकत नहीं है।

जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर एकता पर जोर देते हुए फडणवीस ने नागरिकों से अपील की कि वे अगले दो दशकों तक मिलकर काम करें ताकि 2047 तक पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को साकार किया जा सके।

9 अगस्त, 1942 की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां उस ऐतिहासिक आंदोलन का मकसद ब्रिटिश शासन के खिलाफ 'भारत छोड़ो' था, वहीं आज का आह्वान एक विकसित भारत के लिए 'करो या मरो' की क्रांति है, जो भारत-विरोधी ताकतों को देश छोड़ने का संकेत देता है।

आने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए फडणवीस ने नागरिकों से अपील की कि वे देश की तरक्की के लिए एकजुट संकल्प के साथ तिरंगे को आगे बढ़ाएं।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News