Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता होटल अग्निकांड: नौ में से छह मृतकों की पहचान, पांच बांग्लादेशी नागरिक


कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल भवन में बुधवार को लगी भीषण आग में मारे गए नौ लोगों में से छह की पहचान पुलिस ने कर ली है। इनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक और एक झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला युवक शामिल है।

कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल भवन में बुधवार को लगी भीषण आग में मारे गए नौ लोगों में से छह की पहचान पुलिस ने कर ली है। इनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक और एक झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला युवक शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, पांचों बांग्लादेशी नागरिक पर्यटक थे, जबकि गिरिडीह निवासी संदीप पासवान इस इमारत में संचालित एक होटल में रिसेप्शन स्टाफ के तौर पर काम करता था।

मृतक बांग्लादेशी पर्यटकों में से चार एक ही परिवार के थे। उनकी पहचान देबाशीष दत्ता, उनकी पत्नी अफसाना शर्मीन, उनके तीन वर्षीय बेटे स्वर्णाशीष दत्ता और अफसाना के पिता मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह परिवार अकरम के इलाज के लिए कोलकाता आया था। वे बांग्लादेश के कुश्तिया जिले के रहने वाले थे। देबाशीष दत्ता पेशे से पत्रकार थे।

पांचवें बांग्लादेशी मृतक की पहचान बाबू अहमद के रूप में हुई है, जो ढाका के रहने वाले थे।

झारखंड के गिरिडीह निवासी युवक की पहचान संदीप पासवान के रूप में हुई है। वह इमारत में संचालित एक होटल में रिसेप्शन स्टाफ के तौर पर कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि बाकी तीन मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी नौ लोगों की मौत जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने के कारण हुई। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके में संचालित सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस का विस्तृत विशेष ऑडिट कराने का फैसला किया है। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन मानकों की जांच की जाएगी।

इस बीच कोलकाता पुलिस ने आग की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। डिटेक्टिव विभाग के उपायुक्त स्तर के अधिकारी को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है।

इमारत न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। न्यू मार्केट पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। वहीं, राज्य अग्निशमन सेवा विभाग ने भी घटना के संबंध में अलग शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अब आग लगने के कारणों के साथ-साथ इमारत में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News