Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में टीएमसी के युवा नेता गिरफ्तार


कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही कार्रवाई की। इसी के साथ भवानीपुर पुलिस इस घटना की वजह की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए तृणमूल युवा नेता को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संदीप शॉ है। संदीप कोलकाता नगर निगम (केएमसी) इलाके के वार्ड नंबर 73 में युवा तृणमूल के अध्यक्ष हैं।

भाजपा कार्यकर्ता ने पिछले गुरुवार को भवानीपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप ने उस पर हमला किया और बुरी तरह पीटा। उसने संदीप पर उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया, जब वह उसे बचाने आई थीं। गुरुवार को भवानीपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी युवा नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई और तो नहीं है और घटना की वजह क्या है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले में आगे पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी की मांग करेगी।

कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "युवा नेता को उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।"

बता दें कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्रिय रही है और अक्सर उन तृणमूल कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है, जिन पर कानून तोड़ने के आरोप लगे हैं।

राज्य भर में पुलिस की कार्रवाई के तहत कई तृणमूल पार्षदों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता नगर निगम इलाके में भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों में 12 से ज्यादा तृणमूल पार्षदों को गिरफ्तार किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News