Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जिताया ब्रॉन्ज, झंडू कुमार ने बताया क्या है अगला लक्ष्य?


नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताने के बाद पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। झंडू कुमार ने इस मेडल का श्रेय अपने कोच राजिंदर सिंह रेलू को दिया है।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताने के बाद पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। झंडू कुमार ने इस मेडल का श्रेय अपने कोच राजिंदर सिंह रेलू को दिया है।

झंडू कुमार ने 'आईएएनएस' से कहा, "भारत के लिए पदक जीतकर मुझे बेहत खुशी मिली है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मुझे भरपूर सपोर्ट किया है। भविष्य में इससे भी बेहतर करना है। मैंने गुजरात के गांधीनगर में प्रैक्टिस की, जिसके बाद मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। मेरा लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक है। इस मेडल को जिताने में मेरे कोच का अहम योगदान रहा है।"

कोच राजिंदर सिंह रेलू ने झंडू कुमार की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, "प्रतियोगिता से 15 दिन पहले झंडू कुमार को कंधे में मामूली स्ट्रेन आ गया था। उस वक्त उन्हें लग रहा था कि वह मेडल नहीं जीत सकेंगे, लेकिन हमने उन्हें भरोसा दिलाया। झंडू कुमार ने काफी मेहनत की और देश के लिए मेडल जीता। हमें इस बात का दुख है कि वह गोल्ड से चूक गए। हम अगली बार इसे गोल्ड में तब्दील करना चाहेंगे।"

कोच राजिंदर सिंह रेलू ने गांधीनगर साई सेंटर के सहयोग को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा, "हमारी सरकार ने खेलों में काफी सुधार किया है। इसे काफी प्रमोट किया जा रहा है। झंडू कुमार का मेडल इसी का उदाहरण है। साई गांधीनगर में 2019 में पैरा पावरलिफ्टिंग शुरू हुई थी। हमने 2 खिलाड़ियों से शुरू किया था। आज हमारे पास 13 खिलाड़ी हैं। परमजीत सिंह जैसे एशियन गेम्स मेडलिस्ट यहां से हैं। साई गांधीनगर ने पैरा गेम्स को बहुत सपोर्ट किया है।"

झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा-पावरलिफ्टिंग में 130.9 प्वाइंट्स और 190 किलोग्राम के बेस्ट लिफ्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मेडल टेबल पर भारत का खाता खोला था। दो ग्रुप वाले मुकाबले में, झंडू ने 130.9 प्वाइंट्स के बेस्ट रिजल्ट के साथ 'ग्रुप-बी' में टॉप किया। उन्होंने युगांडा के डेनिस म्बाजीरा (114.1) और ऑस्ट्रेलिया के बेन राइट (110.9) को आसानी से पीछे छोड़ते हुए मेडल की दौड़ में जगह बनाई।

हालांकि, कंबाइंड स्टैंडिंग में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 का बेस्ट ओवरऑल लिफ्ट करके गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने 131.0 के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। झंडू का 130.9 का स्कोर ब्रॉन्ज मेडल पक्का करने के लिए काफी था; सिल्वर मेडल के लिए हुए कड़े मुकाबले में वे हार्डिंग से सिर्फ 0.1 प्वाइंट्स पीछे रहे।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार को 10,00,000 रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News