Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: बांग्लादेशी पुरुष टीम ने कनाडा को हराया, स्कॉटलैंड की महिलाओं ने इंग्लैंड को रौंदा


अहमदाबाद, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन, बांग्लादेश की पुरुष टीम ने कनाडा के खिलाफ 67-28 से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, स्कॉटलैंड की महिला टीम ने इंग्लैंड को 53-36 से रौंदा।

अहमदाबाद, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन, बांग्लादेश की पुरुष टीम ने कनाडा के खिलाफ 67-28 से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, स्कॉटलैंड की महिला टीम ने इंग्लैंड को 53-36 से रौंदा।

शनिवार को वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बांग्लादेश की तरफ से मिजानुर रहमान और जुल्फिकर आकाश ने 10-10 अंक बनाकर टीम का नेतृत्व किया। रेड प्वाइंट्स के मामले में बांग्लादेश ने कनाडा को 45-19 से पछाड़ा। अपनी इस आसान जीत के दौरान बांग्लादेश ने कनाडा को पांच बार 'ऑल-आउट' किया। कनाडा के लिए आनंद ने 10 और मनप्रीत सिंह ने 8 अंक बनाए।

दूसरी तरफ, श्रीलंका के मिलिंडा चतुरंगा ने मलेशिया के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 16 अंक बनाए, जबकि विदुरंगा ने 11 अंकों का योगदान दिया। मलेशिया के पास श्रीलंका के आक्रामक और रक्षात्मक दबदबे का कोई जवाब नहीं था। श्रीलंका ने रेड प्वाइंट्स में 35-21 और टैकल प्वाइंट्स में 9-5 से मलेशिया को पीछे छोड़ा।

वहीं, सिंगापुर ने मोहम्मद आदिल मुतालिब (10 अंक) और विष्णुवर्धन देवा (7 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड को 50-28 से हराया। रेड प्वाइंट्स में सिंगापुर ने स्कॉटलैंड पर 28-11 की बढ़त बनाई। हाफ-टाइम तक सिंगापुर 31-11 से आगे था। स्कॉटलैंड ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन सिंगापुर के डिफेंस ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।

महिलाओं के मुकाबले में केन्याई टीम ने श्रीलंका की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए 23-20 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के डिफेंस ने आसानी से अंक नहीं लेने दिए, जिसके चलते कोई भी टीम किसी को 'ऑल-आउट' नहीं कर सकी और न ही कोई अतिरिक्त अंक हासिल कर पाई। इस कड़े मुकाबले में केन्या की महिलाओं ने रेड प्वाइंट्स में श्रीलंका को 15-11 से पीछे छोड़ा, जबकि टैकल प्वाइंट्स में वे 8-9 से पीछे रहीं।

वहीं, स्कॉटलैंड की महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 53-36 से जीत हासिल की। किर्स्टी मार्टिन ने 25 अंक बनाए, जबकि मैकफर्सन और स्टील ने स्कॉटलैंड के लिए 6-6 अंक का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से अक्षय अम्बेदा ने 19 अंक बनाए। स्कॉटलैंड के आक्रामक हमलों की बदौलत उन्होंने रेड प्वाइंट्स में इंग्लैंड को 38-26 से पीछे छोड़ दिया, वहीं उनकी मजबूत डिफेंस ने इंग्लैंड को केवल 4 टैकल प्वाइंट्स तक ही सीमित रखा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-24 19:20:10

Share:

Leave A Reviews

Related News