Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर


नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी है। लाबुशेन लंबे समय से किसी भी फॉर्मेट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी है। लाबुशेन लंबे समय से किसी भी फॉर्मेट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

लाबुशेन का पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में लाबुशेन ने मात्र 24 रन बनाए, जबकि जून में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भी लाबुशेन का बल्ला शांत रहा।

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे लाबुशेन को टीम से ड्रॉप करने का फैसला अगले वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए किया गया है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की वनडे टीम में वापसी और युवाओं को मौका देने के इरादे ने लाबुशेन राह मुश्किल की है। चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देने का फैसला किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज जोएल डेविस को मौका दिया गया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले ओली पीक भी टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

पैट कमिंस और मिशेल मार्श को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए चुना गया। कमिंस जिम्बाब्वे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। जोश हेजलवुड दोनों सीरीज का हिस्सा हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "यह छह मैचों की सीरीज अगले साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से बेहद अहम है। मार्श, ट्रेविस और जोश का वापस आना, और फिर दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए पैट और स्टार्क का वापस आना बहुत अच्छा है। इससे हमें अपने कोर प्लेयर्स का मिक्स मिलता है, जिनमें से कुछ के बारे में हमें लगता है कि वे अपना असर छोड़ते रहेंगे। ओली और जोएल के लिए यह शानदार मौका है।"

बता दें कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज को ऑस्ट्रेलिया इसलिए भी गंभीरता से ले रही है, क्योंकि अगले वनडे विश्व कप के ये दोनों देश मेजबान हैं।

ऑस्ट्रेलिया 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 24, 27 और 30 सितंबर को खेली जाएगी।

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News