Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कुलगाम: ड्रग्स तस्करी में शामिल आरोपी के 3 निर्माणाधीन दुकान ध्वस्त

कुलगाम, 14 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोपी के तीन निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई करने का मकसद अन्य आरोपियों के बीच यह संदेश देना है कि अगर निकट भविष्य में कोई भी ड्रग्स तस्करी में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जहांगीर अहमद भट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। अब तक आरोपी के तीन दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है और अब पुलिस आगे भी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही है।

पुलिस ने यह कार्रवाई जिला प्रशासन के साथ मिलकर की है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस ड्रग्स की तस्करी में जो कोई भी अन्य आरोपी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि यह तो महज अभी शुरुआत है। हम पूरे जिले में उन सभी आरोपियों को चिन्हित करने में जुटे हैं, जो ड्रग्स की आपूर्ति करने का काम करके पूरे समाज को पथभ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि हम पूरे जिले में इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। लिहाजा, हमारी तरफ से इस तरह की कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार कोई जानकारी मिले, तो उसे फौरन हमारे साथ साझा करें, ताकि हमें अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी मदद मिले।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News