Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'कुली नंबर 1' के लिए डेविड धवन-गोविंदा को कार गिफ्ट करने पर वाशु भगनानी का बड़ा खुलासा, रमेश तौरानी ने किया था इनकार


मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों निर्माता वाशु भगनानी और टिप्स इंडस्ट्रीज के प्रमुख रमेश तौरानी के बीच चल रहे कानूनी विवाद को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच वाशु भगनानी ने बयान जारी कर अपने पुराने अनुभव साझा किए।

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों निर्माता वाशु भगनानी और टिप्स इंडस्ट्रीज के प्रमुख रमेश तौरानी के बीच चल रहे कानूनी विवाद को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच वाशु भगनानी ने बयान जारी कर अपने पुराने अनुभव साझा किए।

उन्होंने अपने करियर, फिल्मी सफर, डेविड धवन और गोविंदा के साथ संबंधों के अलावा रमेश तौरानी के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी कई बातें कही हैं। वाशु का कहना है कि उन्होंने हमेशा उन लोगों का सम्मान करने की कोशिश की जिन्होंने उनकी फिल्मों को सफल बनाने में योगदान दिया, लेकिन कई बार उन्हें ऐसे अनुभव भी मिले, जिन्होंने उन्हें अंदर तक निराश किया।

अपने बयान में वाशु भगनानी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' का जिक्र करते हुए एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, ''यह फिल्म मेरे करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक थी। फिल्म में निर्देशक डेविड धवन और अभिनेता गोविंदा ने शानदार काम किया, जिसके चलते मैंने दोनों को सम्मान देने के लिए एक-एक कार उपहार में देने का फैसला किया। उस समय फिल्म में टिप्स कंपनी की भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, इसलिए मेरा सुझाव था कि यह उपहार दोनों मिलकर दें।''

उन्होंने कहा, ''जब मैंने संयुक्त रूप से डेविड धवन और गोविंदा को कार देने की बात कही तो रमेश तौरानी ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद मैंने अकेले ही यह जिम्मेदारी उठाई और दोनों कलाकारों को कार गिफ्ट की। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सफलता का आनंद केवल निर्माता या निवेशक तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचना चाहिए, जो अपनी मेहनत और प्रतिभा से किसी फिल्म को सफल बनाते हैं।''

अपने बयान में वाशु भगनानी ने तौरानी परिवार के साथ अपने पुराने रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने बताया, "फिल्मों में आने से पहले ही मेरा ऑडियो कैसेट बनाने का बिजनेस था और उस दौरान मेरी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात तौरानी परिवार से हुई और म्यूजिक बिजनेस के जरिए हमारे परिवारों के बीच अच्छे संबंध बने। बाद में मैंने पूजा फिल्म्स और पूजा एंटरटेनमेंट के जरिए फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा और अपने प्रोडक्शन हाउस को मेहनत के दम पर खड़ा किया।''

वाशु भगनानी ने कहा, ''करियर की शुरुआत से ही डेविड धवन मेरे साथ जुड़े रहे हैं। हम दोनों ने मिलकर कई सफल फिल्में दीं और लंबे समय तक साथ काम किया। इंडस्ट्री के रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं कि मैंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत से ही डेविड धवन के साथ मजबूत पेशेवर रिश्ता बनाया था। रमेश तौरानी को डेविड धवन के साथ अपने पहले निर्देशन प्रोजेक्ट पर काम करने में 31 साल लग गए।''

वाशु भगनानी ने अपने बयान में कहा, ''समय के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने मुझे काफी दुख पहुंचाया। जिन लोगों को मैं कभी अपना विश्वासपात्र मानता था, उन्होंने विश्वासघात जैसा महसूस कराया।''

उन्होंने कहा, ''कभी-कभी लंबे समय तक चुप रहना लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि व्यक्ति सब कुछ स्वीकार कर चुका है। इसी वजह से मैंने अब अपनी बात सामने रखने का फैसला किया है। मैं केवल अपने अनुभव और अपने नजरिए को साझा कर रहा हूं, ताकि मेरी बात भी लोगों तक पहुंच सके।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News