Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'लद्दाख के लोग काफी दुखी हैं', सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से दिल्ली के लद्दाख भवन में आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। उनकी ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, "मैं आज गृह मंत्रालय के साथ बातचीत के लिए दिल्ली के लद्दाख भवन में रहूंगा, लेकिन…।" इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से दिल्ली के लद्दाख भवन में आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। उनकी ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, "मैं आज गृह मंत्रालय के साथ बातचीत के लिए दिल्ली के लद्दाख भवन में रहूंगा, लेकिन…।" इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा, "आज लद्दाख के साथ गृह मंत्रालय की होने वाली बातचीत को लेकर कई लोगों ने मुझसे पूछा है। पहले तो यही बताना है कि 15 अक्टूबर को लेह में जो बातचीत की गई थी, वह विफल रही थी। उस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला क्योंकि केंद्र सरकार अपने वादों से पीछे हट गई। उसके बाद उन लोगों की ओर से कहा गया था कि 22 अक्टूबर को दिल्ली में फिर से बातचीत की जाएगी।"

सोनम वांगचुक ने कहा, "बातचीत के हिसाब से ही मैंने अपनी टिकट कराई थी और दिल्ली में कुछ और बैठकें रखीं। हालांकि अभी बताया जा रहा है कि शायद बातचीत आज भी नहीं होगी। एक बार फिर वे अपने वादों से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में मैं दिल्ली पहुंच रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं लद्दाख भवन आउंगा और लद्दाख के लोगों की व्यथा बताने के लिए पत्रकारों से मुलाकात करूंगा। उम्मीद कर रहा हूं कि वे भी जल्द ही बातचीत करेंगे। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे हर वादे से पीछे हट रहे हैं। चाहे छठें शेड्यूल का सबसे पहले का वादा या फिर लद्दाख में बनने वाली विधानसभा का हो।" सोनम वांगचुक ने कहा, "यहां के लोग काफी दुखी हैं।"

बता दें कि 10 अक्टूबर को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Date & Time : 2026-10-22 15:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News