Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लखनऊ अग्निकांड: पकंज चौधरी ने जताया दुख, पदाधिकारियों से पीड़ितों का सहारा बनने की अपील


लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के पुरनिया सेक्टर-डी स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक, हृदयविदारक और पूरे समाज को झकझोर देने वाली त्रासदी बताया।

लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के पुरनिया सेक्टर-डी स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक, हृदयविदारक और पूरे समाज को झकझोर देने वाली त्रासदी बताया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों से उनके अपने छीन लिए हैं, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

पंकज चौधरी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पूरा संगठन प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। भाजपा परिवार उनकी पीड़ा में बराबर का सहभागी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। यह सहायता पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रभावित परिवारों की सहायता अपने परिवार की तरह करें। उन्होंने कहा कि यह समय केवल संवेदना व्यक्त करने का नहीं, बल्कि पीड़ितों का सहारा बनने का है। भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे। हम सभी उनके दुख में सहभागी हैं और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पंकज चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले, शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्राप्त हो तथा दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई आग की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को संबल तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार की संवेदनाएं पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ है।

--आईएएनएस

विकेटी/एएसएच

Share:

Leave A Reviews

Related News