Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लखनऊ अग्निकांड से सबक लेते हुए हमने दिशानिर्देश जारी किए: मंत्री एके शर्मा


मऊ (उत्तर प्रदेश), 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लखनऊ में हुई दुखद आग की घटना के बाद बिजली सुरक्षा और बिल्डिंग नियमों के पालन को लेकर पूरे राज्य में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपायों पर जोर दिया गया है।

मऊ (उत्तर प्रदेश), 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लखनऊ में हुई दुखद आग की घटना के बाद बिजली सुरक्षा और बिल्डिंग नियमों के पालन को लेकर पूरे राज्य में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपायों पर जोर दिया गया है।

एके शर्मा ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख किया, जिसमें एक कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में आग लगी थी। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए थे। उस घटना के तुरंत बाद मैं घटनास्थल पर गया था और अस्पताल भी गया था।

ऊर्जा मंत्री के मुताबिक, उस घटना से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उसी को देखते हुए हमने दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। अगर इसे विद्युत विभाग की दृष्टि से देखा जाए तो विद्युत सुरक्षा के इतर कई वजहें होती हैं, जैसे बिजली की लाइनों में स्पार्किंग होने की वजह से या अगर कोई संयंत्र है, उसमें रखरखाव की वजह से; इन सभी कारणों से इस तरह की घटना होती है। हालांकि, लखनऊ की घटना इन कारणों की वजह से नहीं हुई थी।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ने कहा कि इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अगर हमने पूरे प्रदेश में दिशानिर्देश जारी किए हैं। नगर विकास की दृष्टि से भी हमने कई तरह के नियम जारी किए हैं, क्योंकि नगरों में भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन लखनऊ की घटना हमारे नगरीय क्षेत्र में ही हुई थी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी बिल्डिंग को पास करने की बात आती है तो हमें ज्यादा चौकन्ना होना चाहिए। बिना चौकन्ना हुए स्थिति को सामान्य नहीं बनाया जा सकता है। वैसे बिल्डिंग की अनुमति देना हमारे नगरीय विकास विभाग के क्षेत्र में नहीं आता है। यह आवास विभाग के क्षेत्र में आता है। नगर के क्षेत्र में कोई भी भूमिका होती है तो उसको बहुत ही गंभीरता से जांचा जाना चाहिए। खासकर, ऊंची बिल्डिंगों के मामले में गंभीरता बरतनी होगी।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News