Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लाल बिहारी यादव ने छोड़ा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद, सपा ने मोहम्मद जासमीन अंसारी के नाम की भेजी संस्तुति

लखनऊ, 23 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर सपा ने विधान परिषद सदस्य मोहम्मद जासमीन अंसारी को नेता विरोधी दल बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में विधान परिषद के सभापति को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया है।

विधान परिषद सभापति को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 22 सितंबर 2026 के पत्र के माध्यम से लाल बिहारी यादव के स्थान पर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य मोहम्मद जासमीन अंसारी को नेता विरोधी दल, विधान परिषद उत्तर प्रदेश के पद पर नामित किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया था।

पत्र के अनुसार, लाल बिहारी यादव ने 24 सितंबर 2026 को नेता विरोधी दल के पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। उनका त्यागपत्र सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए विधान परिषद सभापति को भेजा गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से नेता विरोधी दल के लिए प्रस्तावित मोहम्मद जासमीन अंसारी सीतापुर जिले के लहरपुर कस्बे के निवासी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।

लाल बिहारी यादव के इस्तीफे के बाद विधान परिषद में नेता विरोधी दल के पद पर बदलाव को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर प्रक्रिया तेज हो गई है। अब सभापति की ओर से इस संबंध में आवश्यक औपचारिक कार्रवाई की जानी है। समाजवादी पार्टी की ओर से भेजे गए पत्र में मोहम्मद जासमीन अंसारी को लाल बिहारी यादव के स्थान पर नेता विरोधी दल नामित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-23 19:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News