Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शाहदरा में गणेश विसर्जन के लिए 6 अस्थायी तालाब तैयार, यमुना में विसर्जन पर रोक: राजेंद्र मीणा


नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश विसर्जन को लेकर शाहदरा जिले में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जिले में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए छह अस्थायी तालाब तैयार किए गए हैं। इन तालाबों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ शोभायात्राओं और जुलूसों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने लोगों से यमुना में जाकर विसर्जन नहीं करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश विसर्जन को लेकर शाहदरा जिले में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जिले में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए छह अस्थायी तालाब तैयार किए गए हैं। इन तालाबों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ शोभायात्राओं और जुलूसों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने लोगों से यमुना में जाकर विसर्जन नहीं करने की अपील की है।

डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शाहदरा जिले में छह स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पोंड तैयार किए गए हैं। सीमापुरी, जीटीवी एन्क्लेव, नंद नगरी, विवेक विहार, जगतपुरी और गीता कॉलोनी थाना क्षेत्रों में इनका इंतजाम किया गया है। इन तालाबों के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा गणेश प्रतिमाओं के साथ निकलने वाले जुलूसों के दौरान भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। पीसीआर वाहनों के साथ मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के लिए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि लोग यमुना नदी की ओर जाकर वहां मूर्ति विसर्जन न करें, क्योंकि सरकार की ओर से वहां विसर्जन के लिए जाने की मनाही है।

राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि यमुना किनारे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि लोगों को वहां विसर्जन के लिए जाने से रोका जा सके। साथ ही, किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित टीमों को भी सूचित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीसीपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस का ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय रहेगा। प्रमुख इंटरसेक्शन और जंक्शनों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस भी ट्रैफिक क्लियर कराने में सहयोग करेगी।

वहीं, एमएस पार्क थाना पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले को सुलझाने और करीब 8 लाख रुपए से अधिक कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को न्यू मॉडर्न शाहदरा में चोरी की वारदात हुई थी। मामले की जांच के लिए एमएस पार्क थाने की क्रैक टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी का नाम आसिफ है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर चोरी का सामान लोनी की ओर एक खाली प्लॉट में छिपाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वहां से सामान बरामद किया।

डीसीपी ने आगे बताया कि बरामद सामान में सोने के आभूषण और चांदी के कई सामान शामिल हैं। बरामद ज्वेलरी की कुल कीमत 8 लाख रुपए से अधिक है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर वह करीब 10 मामलों में शामिल पाया गया है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-09-23 20:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News