Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन, कहा- दोनों को नॉर्मल रहने की जरूरत


मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में हालिया 'वीकेंड का वार' के बाद लव गिल और स्काउट के बीच का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। अब पूरे मामले पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लव गिल और स्काउट को नॉर्मल रहने की जरूरत है।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में हालिया 'वीकेंड का वार' के बाद लव गिल और स्काउट के बीच का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। अब पूरे मामले पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लव गिल और स्काउट को नॉर्मल रहने की जरूरत है।

दरअसल, हाल ही के 'वीकेंड का वार' में काश्वी ने स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, उसके बाद घर के सदस्य काज़ी तौकीर ने इस पूरे बयान और स्थिति को बेहद परिपक्वता और इंसानियत के साथ संभाला और समझाया था। हालांकि घर के अन्य सदस्य अक्सर काज़ी को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन इस घटना के बाद काजी ने स्काउट और लव दोनों के प्रति सहानुभूति दिखाई। काजी के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए अभिनेत्री गौहर खान ने उनकी तारीफ की।

गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "स्काउट और लव गिल को सबसे सही और लॉजिकल सलाह काजी ने दी। पता नहीं सब ऐसे मातम क्यों मना रहे हैं कि स्काउट को अपनी गर्लफ्रेंड की कही हुई बात माननी चाहिए। काश्वी ने तो लॉजिक बताया था कि कट ऑफ करो। मतलब कि पहले की तरह की क्लोजनेस मत रखो।"

अभिनेत्री ने बिग बॉस से गुजारिश की है कि वे लव गिल को काश्वी द्वारा मांगी गई माफी भी दिखा दें। उन्होंने कहा, "काश्वी द्वारा मांगी गई माफी लव गिल को इसलिए दिखाना जरूरी है, क्योंकि यह देखकर लव को अच्छा लगेगा कि बाहर कोई इतनी बड़ी बात नहीं है। पहली बात तो ये है कि काश्वी ने सच स्वीकार कर लिया है कि उसने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया था और दूसरी बात काजी ने बिल्कुल सही बोला है कि काश्वी ने बात करने के लिए मना नहीं किया है, बल्कि उसने मसाज और ज्यादा करीब होने के लिए मना किया है। अगर काजी और लव बातें करना बंद कर देंगे तो लोगों और गलत लगेगा।"

उन्होंने कहा, "लोग बातें बनाएंगे कि अगर बात नहीं कर रहे हैं तो कैसे भाई-बहन है। दोनों की नीयत ठीक नहीं है। दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं तो बात कीजिए कोई दिक्कत नहीं है।"

अभिनेत्री ने काश्वी का समर्थन करते हुए कहा, "प्लीज काश्वी को भी गलत मत बोलिए और न ही लव और स्काउट को गलत बोलें, क्योंकि कभी-कभी हमें घर के माहौल में ज्यादा बातें समझ आती नहीं हैं और मुझे लगता है कि स्काउट और लव को थोड़ा समय देना चाहिए और काजी आपका धन्यवाद, आपने इस बात को ठीक से समझाया।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-10-29 12:10:09

Share:

Leave A Reviews

Related News