
रामनगर / मैहर. नगर के मसमासी रोड पर जल निकासी के नाम पर किए गए काम ने ही आफत बढ़ा दी है. हुआ यूं कि - रोड के दोनों तरफ जल भराव था, तो पानी निकासी के लिए सड़क तोड़कर ढोला (पाइप) लगाया गया. लेकिन लेवल पूरा न होने और आगे-पीछे नालियां न होने से पानी की निकासी होने के बजाय सड़क के दोनों किनारे लबालब पानी से भर गए हैं.
सड़क तोड़ने के बाद भराई सही तरीके से नहीं की गई, जिससे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पूरी सड़क उखड़ी पड़ी है, मिट्टी के ढेर लगे हैं.

यह मुख्य मार्ग है - यहां से कई गांवों के लोग रोजाना दो पहिया, साइकिल, चार पहिया वाहनों से आते-जाते हैं. लगातार भारी वाहनों का भी आवागमन होता है. गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार और जवाबदार अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द रोड का लेवल सुधार कर, नाली निर्माण कराकर मरम्मत कार्य कराया जाए ताकि जल निकासी सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके.
Leave A Reviews