Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ली छ्यांग ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की


बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने ताशकंद में उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिरोमोनोविच मिर्जियोयेव से मुलाकात की।

बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने ताशकंद में उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिरोमोनोविच मिर्जियोयेव से मुलाकात की।

इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उज्बेक राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-उज़्बेकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण ने नए परिणाम हासिल किए हैं। जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, चीन और उज्बेकिस्तान को एकजुट होकर और अधिक घनिष्ठ सहयोग करना चाहिए और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। चीन उज्बेकिस्तान के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत करने, एक-दूसरे के मूल हितों का दृढ़तापूर्वक समर्थन जारी रखने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए इच्छुक है।

ली छ्यांग ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला निगमातोविच अरिपोव के साथ वार्ता की।

ली छ्यांग ने कहा कि इस वर्ष अगस्त में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उज़्बेक राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के बीच हुई बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों के विकास की दिशा को और आगे बढ़ाया। अगले वर्ष चीन और उज्बेकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है। चीन इस अवसर का लाभ उठाते हुए उज्बेकिस्तान के साथ पारंपरिक मित्रता को जारी रखने, राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करने, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने और चीन-उज्बेकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए तत्पर है, ताकि दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ मिल सके।

वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने व्यापार, शिक्षा, सीमा शुल्क, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। यात्रा के दौरान, दोनों ने ई-कॉमर्स, जलवायु और मीडिया जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-10-18 18:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News