Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एकतरफा प्यार में ग्वालियर से शिवपुरी तक पीछा, मेडिकल छात्रा को दी बदनाम करने की धमकी

ग्वालियर/शिवपुरी. ग्वालियर में एक सिरफिरे आशिक द्वारा मेडिकल छात्रा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह छात्रा का पीछा करते हुए ग्वालियर से 120 किलोमीटर दूर शिवपुरी तक जा पहुँचा। बदनामी और डर के साये में जी रही छात्रा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए पुलिस की शरण ली है।

3 महीने से कर रहा था प्रताड़ित

पीड़ित 23 वर्षीय छात्रा शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि ग्वालियर निवासी कार्तिक पटेल पिछले तीन महीनों से उसका पीछा कर रहा था। आरोपी न केवल उसके घर के बाहर चक्कर लगाता था, बल्कि सोशल मीडिया और फोन के जरिए भी बात करने का दबाव बनाता था।

शिवपुरी हॉस्टल तक जा पहुँचा आरोपी

छात्रा ने बताया कि जनवरी में जब वह पढ़ाई के लिए ग्वालियर से शिवपुरी शिफ्ट हुई, तो उसे लगा कि पीछा छूट जाएगा। लेकिन आरोपी कार्तिक वहां भी पहुँच गया। उसने हॉस्टल और कॉलेज के बाहर छात्रा को रोका, गाली-गलौज की और विरोध करने पर जबरन फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी।

हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई FIR

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों और छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुरुवार को छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रशांज शर्मा ने बताया कि आरोपी कार्तिक पटेल के खिलाफ पीछा करने, छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News