Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ, मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया मजेदार पोस्ट


मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 67 साल की उम्र में भी अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने फैशन सेंस और दमदार अभिनय से लोगों को प्रभावित करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा करती हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के डिजाइन किए हुए आउटफिट को लेकर एक ऐसा मजेदार पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 67 साल की उम्र में भी अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने फैशन सेंस और दमदार अभिनय से लोगों को प्रभावित करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा करती हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के डिजाइन किए हुए आउटफिट को लेकर एक ऐसा मजेदार पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने बेटी मसाबा द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक कलर की काफ्तान स्टाइल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है। उन्होंने अपने आउटफिट को लंबे ईयररिंग्स और स्टाइलिश ब्लैक बैग के साथ पूरा किया। वहीं, उन्होंने मेकअप को बेहद सिंपल रखा और बालों को बन में स्टाइल किया।

अपने इस पोस्ट में नीना ने बेटी मसाबा के डिजाइन की जमकर तारीफ की। नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, ''मैंने मसाबा की इस क्रिएशन को कई बार पहना है और हर बार यह नया और खास लगता है। मैं असल में खास की जगह सेक्सी कहना चाहती थी, लेकिन फिर लोग बोलेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ?''

नीना गुप्ता अक्सर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के काम की तारीफ करती नजर आती हैं। मसाबा फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

नीना गुप्ता लगातार फिल्मों और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काफी एक्टिव हैं। हाल ही में वह क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध 2' में नजर आई थीं। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इससे पहले वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे।

नीना गुप्ता आने वाले समय में ड्रामा फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा और संजय मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ एक कॉमेडी प्रोजेक्ट भी है।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News