Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लोगों का अटूट भरोसा ही प्रधानमंत्री मोदी के नए रिकॉर्ड की नींव है : सुकांत मजूमदार


बालुरघाट, 10 जून (आईएएनएस)। पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने बूढ़ा काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बालुरघाट, 10 जून (आईएएनएस)। पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने बूढ़ा काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि आज भारत के राजनीतिक इतिहास में एक खास दिन है। पीएम मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। हम मां काली का आशीर्वाद लेने और यह प्रार्थना करने आए हैं कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें और देश का नेतृत्व करते रहें।

केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जन-विश्वास का एक नया इतिहास, लोगों का अटूट भरोसा ही प्रधानमंत्री मोदी के नए रिकॉर्ड की नींव है।

उन्होंने लिखा कि देश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक देश की सेवा करके एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। पंडित नेहरू के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रमुख बन गए हैं। यह केवल दिनों की गिनती नहीं है, बल्कि देश के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित सेवा का प्रमाण है।

मजूमदार ने कहा कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' को बढ़ावा देने से लेकर वैश्विक मंच पर भारत के सभ्यतागत आत्मविश्वास को मजबूत करने तक, पीएम मोदी की लीडरशिप देश को प्रेरित करती रही है। राष्ट्र सर्वोपरि के मूल मंत्र के साथ, आपकी शानदार यात्रा भारत को 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ा रही है।

वहीं, पूर्व टीएमसी राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह इतिहास बनने जा रहा है। आखिरकार, जनता ही तय करती है कि कौन उनके व्यापक हित के लिए ईमानदारी से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वहां से 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। पिछले 12 वर्षों में उन्होंने अपनी काबिलियत, क्षमता, कार्यकुशलता, दृढ़ता और विकासवादी सोच को साबित किया है। इसीलिए जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार चुनने के लिए जनादेश दिया है। 22 से 23 राज्यों में भाजपा का शासन है और लोगों को भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News