Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश दौरे पर भाजपा अध्यक्ष, उज्जैन में जलाएंगे 'आशीर्वाद का दीया', करेंगे भस्म आरती के दर्शन

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश (इंदौर एवं उज्जैन) के महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार की शाम, उज्जैन में मोक्षदायिनी मां शिप्रा के राम घाट पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित करेंगे।

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष इंदौर में 'स्वामित्व योजना' के अंतर्गत एक अहम प्रदेशव्यापी जन-कल्याणकारी अभियान का शुभारंभ करेंगे। नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराह्न 2:55 बजे गांधी नगर मैदान पहुंचेंगे। यहां वे 'स्वामित्व योजना' के अंतर्गत आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा नवीन प्रदेशव्यापी पंजीकरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत वे धर्मनगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष शाम 6:45 बजे पवित्र राम घाट पर आयोजित मां शिप्रा की आरती में सम्मिलित होंगे। यह संध्या अत्यंत ऐतिहासिक एवं अलौकिक होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिन के अद्वितीय अवसर पर नवीन 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित कर सम्पूर्ण राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन की कामना करेंगे।

राम घाट का यह विहंगम दृश्य अद्भुत होगा, जहां लाखों प्रज्ज्वलित 'आशीर्वाद का दीया' से एक स्वर्णिम छटा बिखरेगी। दीपकों की इस अनुपम छटा और भक्तिमय वातावरण के बीच, नवीन राम घाट पर ही आयोजित संगीतमय 'भजन संध्या' में भाग लेंगे।

प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन, 18 सितंबर की प्रातः 4:00 बजे नितिन नवीन जगत नियंता ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे देवाधिदेव महादेव की अत्यंत पवित्र 'भस्म आरती' के दिव्य दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और परम वैभव के लिए प्रार्थना करेंगे।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-09-16 19:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News