जबलपुर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दशहरा जुलूस के दौरान एक युवक को चाकू मारने की घटना सामने आई है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार तड़के 'गढ़ा दशहरा' जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में एक युवक को चाकू मार दिया गया, जबकि बीच-बचाव करने की कोशिश में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए।
![]()

यह वारदात तड़के त्रिपुरी चौक के पास उस समय हुई, जब विसर्जन जुलूस अपने अंतिम चरण में था और लगभग तीन मूर्तियों का विसर्जन होना बाकी था।
जुलूस के साथ मौजूद पुलिस टीम को झड़प की सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर संजय गुर्जर और उनकी टीम त्रिपुरी चौक से दाईं ओर लगभग 50 फीट दूर घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गुटों को अलग किया।
बीच-बचाव के दौरान पुलिस ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी अनुराग पांडे को चाकू के हमले में घायल देखा। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में सब-इंस्पेक्टर गुर्जर के चेहरे पर भी चोट आई।
जैन ने कहा, "सब-इंस्पेक्टर संजय गुर्जर को सुबह करीब 5 बजे दो गुटों के बीच लड़ाई की सूचना मिली। वे अपनी टीम के साथ जुलूस में मौजूद थे और तुरंत मौके पर पहुंच गए।"
अनुराग पांडे को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने आकाश झारिया और उसके एक साथी को हिरासत में लिया और हमले के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी।
सीएसपी आशीष जैन ने आईएएनएस को बताया, "आकाश झारिया और उसके एक साथी ने कथित तौर पर अनुराग पांडे पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"
शुरुआती जांच के अनुसार, यह झड़प दोनों पक्षों के बीच दो-तीन महीने पुरानी रंजिश के कारण हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक, जिसकी पहचान शुरुआती जानकारी में आकाश कोस्टा के रूप में हुई है, उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मारपीट और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़े मामले दर्ज हैं।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसके कारण यह घटना घटी।
--आईएएनएस
एसडी/एबीएम
Leave A Reviews