Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश में चयनित उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होने पर दिग्विजय सिंह करेंगे भूख हड़ताल


भोपाल, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-एक) के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर नियुक्तियां नहीं हुईं तो वह 5 सितंबर को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे।

भोपाल, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-एक) के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर नियुक्तियां नहीं हुईं तो वह 5 सितंबर को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-1) चयन परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों ने उनके समक्ष अपनी मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया है। अभ्यर्थियों के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2023 में चयन परीक्षा आयोजित की गई थी और इस भर्ती के लिए कुल 8,721 पद विज्ञापित किए गए थे।

सिंह ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों के लिए मुख्य चयन परीक्षा भी आयोजित की गई और दोनों परीक्षाओं में सफल होने के बावजूद अब तक सरकार द्वारा केवल 2,901 पदों पर ही नियुक्तियां दी गई हैं। विज्ञापित पदों में से अभी भी 5,820 पदों पर नियुक्तियां लंबित हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी विज्ञापित पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न दिया जाना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। परीक्षा उत्तीर्ण करने और चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्षों तक नियुक्ति की प्रतीक्षा करवाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक ओर विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर चयनित और योग्य अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा पहले पद विज्ञापित करना, चयन परीक्षाएं आयोजित करना और उसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न देना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 के सैकड़ों अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और नियुक्तियों के साथ-साथ रोस्टर में पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा है कि यदि शिक्षक दिवस से पहले सरकार इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं करती है, तो वे 5 सितंबर 2026 से 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News