Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पानी की टंकी में नहाते समय उल्टा फंसा 9 साल का मासूम, डूबने से दर्दनाक मौत


दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर पांच में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां घर के बाहर बनी 4 फीट गहरी पानी की टंकी में नहाते समय उल्टा फंस जाने के कारण 9 वर्षीय मासूम बच्चे की डूबकर मौत हो गई. सोमवार दोपहर पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

खाना बना रही थी मां, बाहर नहाने गया था मासूम
मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय कृष्णा अहीरवाल, पिता राजू अहीरवाल के रूप में हुई है. मृतक के पिता राजू अहीरवाल ने बताया कि उनके घर के बाहर चार फीट गहरी पानी की टंकी बनी हुई है, जिसमें कृष्णा अक्सर नहाया करता था. रविवार को परिवार के बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर कृष्णा अपनी मां के साथ अकेला था. मां अंदर रसोई में खाना बना रही थी, उसी दौरान कृष्णा बाहर टंकी में नहाने चला गया.

टंकी तोड़कर बाहर निकाला गया शव
जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे और कृष्णा नजर नहीं आया, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. तलाश करते समय परिजनों ने घर के बाहर बनी टंकी में झांका, तो कृष्णा अंदर फंसा हुआ मिला. परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत बाहर निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह बुरी तरह फंसा हुआ था. आखिरकार टंकी को तोड़कर मासूम को बाहर निकाला गया और तुरंत दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

सिर नीचे और पैर ऊपर फंसे थे
घटना की पुष्टि करते हुए बजरिया वार्ड पांच के पार्षद हेमराज ने बताया कि मासूम नहाते समय टंकी में संतुलन बिगड़ने से उल्टा गिर गया था, जिससे उसका सिर नीचे और पैर ऊपर की तरफ फंस गए थे. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Date & Time : 2026-08-31 08:15:47

Share:

Leave A Reviews

Related News