Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई इंदौर जा रही यात्री बस, 29 से अधिक यात्री घायल


शाजापुर. मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देर रात एक बस हादसा हो गया। इसमें 29 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शाजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर ठुकराना जोड़ के समीप यह हादसा हुआ। बताया गया कि एक यात्री बस सिरोंज से इंदौर जा रही रही थी। इसी बीच, बस हाईवे के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। बस अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने मीडिया को बताया, "पाटीदार ट्रैवल्स की यह बस सिरोंज से इंदौर जा रही थी, तभी शाजापुर बाईपास के पास हाईवे पर इसका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। उन सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।"

एक साथ इतने घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, जिला चिकित्सालय में सदस्य डॉक्टर की ओर से तत्काल पूरी टीम को बुलाया गया और घायलों की उपचार शुरू किया गया।

सूचना पर एसडीएम मनीषा वास्कले और तहसीलदार गौरव पोरवाल भी अपनी टीम के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में सभी घायलों का उपचार जारी है। वहीं, दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

सिविल सर्जन डॉक्टर मैना ने कहा, "होटल के पीछे एक बस पलट गई। कुल 29 मरीजों को यहां लाया गया है। ड्राइवर और उसका हेल्पर गंभीर हालत में हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन सभी का यहां इलाज करके वार्ड में भेज दिया गया है।"

Date & Time : 2026-09-06 07:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News