Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दोस्त के साथ रिलेशन बनाने से इनकार करने पर 4 सहेलियों ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

सूनसान जगह ले गईं, डंडे और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर छात्र से माफी मंगवाई

सतना. कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सूनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटने और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है. आरोप है कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार किया था, जिससे नाराज होकर उसकी सहेलियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची. मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी भी मंगवाई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पीड़िता द्वारा कोलगवां थाना पुलिस के संज्ञान में लाया गया.

वायरल वीडियो में चार लड़कियां 


सामने आए वीडियो में चार लड़कियां एक छात्रा को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में छात्रा को गालियां देने और धमकाने की बात भी सामने आई है. आरोप है कि पिटाई के दौरान एक लड़की ने डंडे से छात्रा के कान और आंख के आसपास वार किए, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से उसे पीटा. इसी दौरान एक छात्रा ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

रिलेशनशिप का दबाव


पीड़िता के मुताबिक, एक छात्र उसे वाट्सएप पर परेशान करता था. उसने जब छात्र को फटकार लगाई तो उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाली और पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा ने उसे अपने दोस्त के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए दबाव बनाया. पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी छात्रा ने 6 अगस्त को उसे बहाने से अपने स्कूटर पर बाजार चलने का कह कर बैठाया. बताया गया कि आरोपी छात्रा उसे पहले इधर-उधर घुमाती रही और फिर रिश्तेदार के यहां उतैली चलने की बात कहकर नगर वन के सामने सुनसान जगह ले गई. वहां उसकी तीन अन्य सहेलियां पहले से मौजूद थीं. आरोप है कि चारों ने चेहरे ढंक रखे थे. इसके बाद उन्होंने छात्रा को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी.

माफी मांगी तब छोड़ा
आरोप है कि पिटाई के दौरान छात्रा को धमकाया गया और उससे कहा गया कि वह उनके दोस्त की बात माने. मारपीट के बाद वीडियो कॉल कराकर छात्र से माफी भी मंगवाई गई. जब छात्रा ने उसके साथ संबंध बनाने के लिए हामी भर दी, तब उसे सेमरिया चौराहे पर ला कर छोड़ा गया.

38 दिन बाद एफआईआर 
घटना के बाद पीड़िता चुप रही और उसने डर के कारण परिजनों को भी कुछ नहीं बताया. बताया गया कि पीड़िता की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पिता इलाज के सिलसिले में बाहर थे. छात्रा भी एक रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है. इसी बीच पीड़िता के साथ मारपीट का वीडियो एक स्थानीय रिश्तेदार के पास पहुंचा. उन्होंने छात्रा से पूछताछ की तो घटना सामने आई. इसके बाद 11 सितंबर को मामला कोलगवां थाने पहुंचा. 

पुलिस ने देखा वीडियो 
कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. विवेचक को पीड़िता के बयान दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. वायरल वीडियो का भी परीक्षण कराया गया है.

Date & Time : 2026-09-13 07:50:58

Share:

Leave A Reviews

Related News