Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला के नाव घाट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है शव

मंडला. मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नाव घाट इलाके में रविवार को एक अज्ञात शख्स का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने पानी में शव तैरता देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और नाव की मदद से शव को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है.

एक से दो दिन पुराना है शव
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की अनुमानित उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालात को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह शव करीब एक से दो दिन पुराना हो सकता है. शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है.

पहचान जुटाने का प्रयास कर रही पुलिस
घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके.

मंडला कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस मृतक को पहचानता है या इसके संबंध में कोई भी जानकारी रखता है, तो वह तुरंत कोतवाली पुलिस थाने से संपर्क कर सूचना दे सकता है. मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों और आगे की वैधानिक कार्रवाई का खुलासा हो सकेगा.

Date & Time : 2026-09-13 08:36:04

Share:

Leave A Reviews

Related News