Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ : महंत कमल नयन दास


अयोध्या, 18 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वो राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस बारे में महंत कमल नयन दास ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जानकारी दी।

अयोध्या, 18 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वो राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस बारे में महंत कमल नयन दास ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्घाटन के लिए आ रहे हैं, जिसे देखते हुए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस खास मौके पर डॉ. दिनेश शर्मा भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, कई महापुरुष भी शामिल होंगे। यह नौ दिवसीय कार्यक्रम है, जिसको लेकर काफी उत्साह है।

उनके मुताबिक, इस मौके पर राम कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, श्री राम महायज्ञ का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही राम पाठ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर भक्तों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महंत कमलनयन दास ने बताया कि इस खास मौके पर कई गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मरीजों के बीच औषधि वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भक्तों के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसे लेकर पूरा माहौल मौजूदा समय में राममय बना हुआ है।

महंत नृत्य गोपाल दास मूल रूप से मथुरा के रहने वाले हैं। इनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मौजूदा समय में वह राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व यह कृष्णभूमि ट्रस्ट के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मथुरा में रहते हुए ही अर्जित की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा को आरंभ करते हुए अयोध्या का रुख किया। अयोध्या में इन्होंने महंत राम मनोहर दास के सानिध्य में रहते हुए दीक्षा ग्रहण की। महंत नृत्य गोपाल दास ने राम मंदिर निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई थी।

साल 1965 में जब यह महज 27 साल के थे, तब उन्हें अयोध्या में महंत की उपाधि दी गई थी। इससे पहले उन्होंने वाराणसी स्थित संस्कृत विद्यालय में दाखिला लेते हुए शास्त्री की उपाधि हासिल की थी।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News