Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र : भिवंडी फूड पॉइजनिंग मामले में 80 लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


भिवंडी, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भिवंडी में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में अलग-अलग परिवारों के 80 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं।

भिवंडी, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भिवंडी में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में अलग-अलग परिवारों के 80 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं।

फूड पॉइजनिंग के कारण सभी लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत है। इस क्रम में गंभीर हालत में 11 लोगों को इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल में एक दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन अब ये आंकड़ा अब 80 तक पहुंच गया है।

मामले की सूचना मिलने के बाद शांति नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ आईजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों के बयान दर्ज कराए थे।

इसी दौरान आईजीएम हॉस्पिटल की चीफ मेडिकल ऑफिसर माधुरी पनहारे का कहना है कि सभी मरीजों का निरीक्षण किया गया है, सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां फिलहाल 80 मरीज भर्ती हैं। सभी को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हैं। भर्ती होने वालों में 8 बच्चे भी हैं। सभी लोगों का कहना है कि एक-दो दिन पहले उन्होंने भिवंडी की एक फूड शॉप से कुछ फूड आइटम्स खाए थे। इन सब लोगों को एक जैसे ही लक्षण हैं। किसी-किसी को बुखार भी है। हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सभी लोगों का उचित इलाज जारी है। कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, भिवंडी शहर में चिकन शावरमा, पिज्जा और फालूदा खाने से लगभग 34 से 59 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। यह गंभीर घटना 18-19 जून को भिवंडी के खंडू पाड़ा (खांडूपाडा) इलाके में सामने आई है, जहां एक मशहूर फास्ट फूड आउटलेट से खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

शुरुआत में 11-14 मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन धीरे-धीरे बीमारों का आंकड़ा बढ़कर 80 तक पहुंच गया है।

--आईएएनएस

एमएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News