Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र: मनोज जरांगे से जुड़े वायरल ऑडियो पर शिवसेना का पलटवार, कहा- 'शिंदे की छवि खराब करना बर्दाश्त नहीं'


मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना पार्टी ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़ी 500 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन और वायरल ऑडियो क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की छवि खराब कर रहा है, तो हम शिवसैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना पार्टी ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़ी 500 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन और वायरल ऑडियो क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की छवि खराब कर रहा है, तो हम शिवसैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

एमएलसी मनीषा कायंदे ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इस मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है। हमारे विधायकों और सांसदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मामले की गहन जांच की मांग की है, जिसमें यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच भी शामिल है कि यह आवाज किसकी है। अगर कोई व्यक्ति आरोप लगा रहा है और एकनाथ शिंदे व श्रीकांत शिंदे की छवि खराब कर रहा है, तो हम शिवसैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि सच्चाई सामने लाने के लिए तुरंत जांच शुरू की जाएगी।"

कथित वीडियो के महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की कोशिश से लिंक की संभावनाओं पर उन्होंने कहा, "अगर कोई एकनाथ शिंदे की छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है तो शिवसैनिक बिल्कुल भी इसे सहन नहीं करेगा।"

मालेगांव में इस्लाम पार्टी की ओर से यूसीसी के विरोध और सीईसी को हटाने की मांग पर शिवसेना एमएलसी ने कहा, "यह खुद एसआईआर का मतलब नहीं समझते हैं और न ही यूसीसी को समझते हैं। पूरी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ है। एसआईआर से किसी भी आम जन को समस्या नहीं है। दस्तावेज मांगना और अपनी पहचान देना, मुझे नहीं लगता कि इससे किसी भी आम नागरिक को परेशानी हो रही है।"

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन मतदाता सूची बिल्कुल त्रुटिपूर्ण होनी चाहिए। पिछले समय विपक्ष भी यही मांग कर रहा था। कांग्रेस के समय भी एसआईआर हुआ था। इसकी चर्चा अब ज्यादा हो रही है और सीईसी के नाम पर हंगामा कराने की कोशिश की गई है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-24 12:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News