Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी स्पेशल टीईटी तीन नवंबर को, छह शहरों में दो पालियों में होगी परीक्षा

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी)-2026 तीन नवंबर को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा की तिथि और कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में होगी। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग के अनुसार, स्पेशल टीईटी-2026 का आयोजन प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन कर अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के आधिकारिक प्रवेश पत्र 31 अक्टूबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों पर वैध एडमिट कार्ड और एक मूल पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) ले जाना अनिवार्य होगा।

इनके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पांच सितंबर, 2026 को विज्ञापन जारी किया था।

बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा वाले शहर की जानकारी हासिल करके पहले यात्रा की तैयारी के लिए है। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के रूप में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम

Date & Time : 2026-10-24 13:25:04

Share:

Leave A Reviews

Related News