Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महिला टी20 विश्व कप फाइनल: कप्तान ब्रंट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 रन का लक्ष्य


लॉर्ड्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया।

लॉर्ड्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया।

ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी। इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में गंवा दिया। एमी जोंस 6 और डैनी व्याट 8 रन बनाकर आउट हुईं। 32 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान नट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की।

कैप्सी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद इंग्लैंड को हेदर नाइट के रूप में चौथा झटका 70 के स्कोर पर लगा। नाइट महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं। 70 पर 4 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान ब्रंट और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं फ्रेया केम्प ने संभाला। दोनों ने नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 तक पहुंचाया। केम्प ने तेज बल्लेबाजी की। वह 28 गेंदों पर 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं। ब्रंट ने अर्धशतक लगाया। ब्रंट 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहीं। ब्रंट ने पारी की शुरुआत तेज अंदाज में की थी, लेकिन लगातार गिरते विकेटों की वजह से उनकी पारी धीमी हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, कप्तान सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड को अपना दूसरा विश्व कप जीतने के लिए गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करना होगा। टीम के पास 2009 के बाद एक बार फिर से अपनी जमीन पर विश्व कप जीतने का मौका है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी सातवीं बार खिताब अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News