Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैच खत्म करने की चाहत रहती है, चाहे किसी भी टीम से खेलूं: डेविड मिलर


धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि व्यक्तिगत गर्व और अनुभव ने उन्हें दबाव वाली परिस्थिति में शांत रहने में मदद की। डीसी ने सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि व्यक्तिगत गर्व और अनुभव ने उन्हें दबाव वाली परिस्थिति में शांत रहने में मदद की। डीसी ने सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस से मिले 211 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, जो इस मैदान का आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। मिलर ने 51 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए डीसी की जीत में अहम भूमिका निभाई। डीसी एक समय पर 33 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। हालांकि, मिलर ने कप्तान अक्षर पटेल (56 रन) के साथ मिलकर 34 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिसके बूते डीसी इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रही।

मैच के बाद मिलर ने कहा कि मैच को मजबूती से खत्म करने की प्रेरणा व्यक्तिगत मानक से आती है, फिर चाहे विरोधी टीम कोई भी हो। मिलर ने डीसी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि यह उससे कहीं ज्यादा है। यह सिर्फ व्यक्तिगत गर्व और मैच खत्म करने की चाहत है, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं। हां, जाहिर है कि उनके खिलाफ (पंजाब किंग्स) ऐसा करके अच्छा लगा। मैं जब आउट हुआ, तो मैं काफी निराश था, लेकिन मुझे लगता है कि अक्षर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।"

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने माना कि दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रही है और लय वापस पाने के लिए जीत जरूरी थी। उन्होंने कहा, "जाहिर है कि हमने इस सीजन जीत दर्ज करने के लिए संघर्ष किया है। ऐसे में इस मुकाबले में जीत दर्ज करना और जीत की राह पर वापस लौटना अच्छा है। मुझे लगता है कि अनुभव यही काम आता है। आप जानते हैं कि जब आप मुश्किल दौर से गुजरते हैं, तो आप हमेशा अपने पिछले अनुभवों को याद करते हैं जो आपने हासिल किए हैं। तो इससे आपको उस स्थिति में आत्मविश्वास मिलता है। जाहिर है कि मैंने ऐसी परिस्थितियों में काफी खेला है, इसलिए मैंने कभी-कभी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, और खुद पर भरोसा करके अच्छा लगा।"

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News