
मैहर 22 सितंबर। अपर कलेक्टर रोशन राय ने मंगलवार को गणेश विसर्जन की तैयारियों की व्यवस्था के लिए विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर राय ने कहा कि सभी घाटों में अस्थाई कुंड बनाये जाये ताकि लोग मूर्ति विसर्जन सीधे जल स्त्रोतों में न करके कुंड में विसर्जन करें।
अपर कलेक्टर ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, समुचित लाइटिंग, वाहन पार्किंग, बैरिकेटिंग और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने घाट पर रस्सियों और बैरिकेटिंग के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहना होगा और हर प्रकार की आपातकालीन सेवाएं तत्पर होनी चाहिए।
अपर कलेक्टर राय ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में नदी तालाब में किए जाने वाले मूर्ति विसर्जन स्थल मां शारदा मंदिर बंधा, घुसडू नदी, सोनवारी नदी, पिपरा डोलनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दिव्या पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह, , सीईओ जनपद अशोक तिवारी, नगर पालिका सीएमओ शुभम अग्रवाल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave A Reviews