Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डोल ग्यारस: गौरझामर में धूमधाम से निकली लड्डू गोपाल के विमानों की शोभायात्रा


सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में डोल ग्यारस (परिवर्तिनी एकादशी) का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भगवान लड्डू गोपाल के विमानों की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक शाला मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सुसज्जित विमानों में विराजमान बालकृष्ण स्वरूप के दर्शन करने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

नगर भ्रमण के दौरान पुष्पवर्षा, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने आरती उतारकर भगवान लड्डू गोपाल की अगवानी की तथा पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं ने भगवान बालकृष्ण के बाल स्वरूप के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। पारंपरिक भजनों और भक्ति धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं के उत्साह से समूचा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

Date & Time : 2026-09-22 13:06:25

Share:

Leave A Reviews

Related News