Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल से पहुंचे प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, नामांकन प्रक्रिया की भी की जांच


मैहर। रामनगर जनपद पंचायत के स्थानीय उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रामनगर तहसीलदार श्रीमती अनामिका सिंह, नायब तहसीलदार श्री संजीव पांडे सहित जनपद पंचायत रामनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रामनगर ब्लॉक में बनाए गए 11 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

प्रेक्षक श्री तिवारी ने ग्राम पंचायत गंजाश, पुरैना, देवरी कला और मसमासी सहित संबंधित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। गत 14 और 15 सितंबर को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया था।

साथ ही गत 16 सितंबर को प्रेक्षक श्री तिवारी की मौजूदगी में जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक-7 के सदस्य पद के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। अभ्यर्थियों की मौजूदगी में हुई जांच के दौरान दोनों नामांकन पत्रों से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया और दोनों आवेदन सही एवं वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने उक्त प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया।

Date & Time : 2026-09-17 09:15:20

Share:

Leave A Reviews

Related News