
मैहर। थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम सेमरिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बाणसागर जलाशय क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान रजनीश मिश्रा पिता शंभू प्रसाद मिश्रा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सेमरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजनीश मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और कल दिनांक से सुबह घर से निकले थे, उसके बाद से घर नहीं लौटे।
आज सुबह ग्रामीणों ने जलाशय क्षेत्र में उनका शव देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पानी में डूबने से मृत्यु होना बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Leave A Reviews