सेवा की कहानी

मैहर. प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है. मैहर जिले के वार्ड क्रमांक-1 निवासी श्री शिवकुमार नामदेव के परिवार के लिए भी यह योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है.
श्री शिवकुमार नामदेव बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था. बारिश और बदलते मौसम के दौरान घर की परेशानियां बढ़ जाती थीं. परिवार के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी.
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्री शिवकुमार नामदेव को 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई. इस सहायता से उन्होंने अपने कच्चे मकान की जगह पक्का घर तैयार कराया. अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर आवास में सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है.
पक्का मकान मिलने से परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हुई है. श्री नामदेव के लिए यह घर केवल ईंट-पत्थरों से बना भवन नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है.
श्री शिवकुमार नामदेव प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि योजना ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया.
“प्रधानमंत्री आवास योजना से कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर मेरे परिवार के जीवन में खुशियां और सुरक्षा लेकर आया है.”
— श्री शिवकुमार नामदेव, वार्ड क्रमांक-1, मैहर
Leave A Reviews