Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मैं होता तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीट नहीं देता', सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बृजभूषण शरण सिंह


इटावा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के '200 सीट वाले पोस्टर' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते।

इटावा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के '200 सीट वाले पोस्टर' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते।

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और 200 सीट वाले पोस्टर को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमको देना होता, हम तो 25 से ज्यादा न देते। बोल दिया, अब इससे बना पाओ तो बना लो।

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान के प्रति मन में जो प्रेम है, वो कभी-कभी निकल आता है। पाक के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। हमारी संसद, हमारी सरकार उसको अपने आप से बाहर नहीं मानती है। आज नहीं तो कल वह भारत का हिस्सा बनेगा और पाकिस्तान की हमसे लड़ने की ताकत नहीं है।"

अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें थोड़ा और पहले मिलना चाहिए था। उत्तर प्रदेश की राजनीति बहुत बढ़िया चल रही है। सारे दल बड़े जोर-शोर से लगे हुए हैं। अब 2027 में मजा आएगा।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अभी जब उपचुनाव हुए थे, तो कांग्रेस ने 10 में से सात सीटों की मांग कर दी। फिर बोले, हमें पांच दे दीजिए, फिर बोले कि दो दे दीजिए, और फिर बोले कि हमारे लोगों को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ा लीजिए। अखिलेश यादव ने उन्हें एक भी सीट नहीं दी। आखिरकार अखिलेश यादव पर ही निर्भर करेगा कि वो इनके कटोरे में कितनी भीख डालते हैं।

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला देशद्रोह की सीमा तक पहुंच गए हैं। अफसोस यह है कि उन्हें ध्यान नहीं आता कि पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद दिया, अलगाववाद दिया, और पत्थरबाजी दी। आज पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2019 में धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर तरक्की के रास्ते पर है।

लखनऊ में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे सीट-शेयरिंग के पोस्टर पर भाजपा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने कहा कि हमें 100 फीसदी भरोसा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस से बात करती है। बस चुनाव तक इंतजार करें। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की ही सरकार आएगी।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-25 19:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News