Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मैं काफी नर्वस था, अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो...,' सेमीफाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार का खुलासा

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया सेमीफाइनल मैच 7 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां 8 मार्च को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मैच के दौरान वह काफी नर्वस थे।

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया सेमीफाइनल मैच 7 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां 8 मार्च को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मैच के दौरान वह काफी नर्वस थे।

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए। हालांकि, मेहमान टीम करीबी तक पहुंची, लेकिन दर्ज नहीं कर सकी।

निर्णायक मुकाबले को जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं काफी नर्वस था। अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो पता चल जाता। भारत में खिताब के लिए खेलते समय दबाव और घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन लड़के इसके लिए उत्साहित भी हैं।"

टीम इंडिया 8 मार्च को खिताब के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में पहुचने पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बहुत खास है।"

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने साहसिक बल्लेबाजी की। टीम ने अंतिम गेंद तक लड़ाई जारी रखी। भारतीय कप्तान ने कहा, "इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में मुकाबले में बनी हुई थी और रन चेज में भी उन्होंने अच्छी चुनौती दी। लेकिन जिस तरह जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजों ने मैच को वापस हमारी ओर मोड़ा, वह अविश्वसनीय था। यह सच में खास गेंदबाजी प्रदर्शन था।"

कप्तान सूर्या ने फील्डिंग कोच को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा, "हमें अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना होगा। जैसे ही हमने देखा कि आदिल रशीद एक छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें लगा कि शिवम दुबे उनके खिलाफ सही मैच-अप होंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News