Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: लक्ष्य सेन ने लोंग एंगस को हराकर बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

बर्मिंघम, 6 मार्च (आईएएनएस) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गुरुवार को ऑल इंडिया ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को हराया। इससे पहले लक्ष्य ने पहले राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन शि यू को हराया था।

बर्मिंघम, 6 मार्च (आईएएनएस) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गुरुवार को ऑल इंडिया ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को हराया। इससे पहले लक्ष्य ने पहले राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन शि यू को हराया था।

24 साल के भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में लोंग एंगस को 21-19, 21-23, 21-10 से हराया। यह सेन की एंगस के खिलाफ पहली जीत है। इससे पहले उन्हें हांगकांग के खिलाड़ी के खिलाफ 3 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी, जिसमें 2023 मलेशिया मास्टर्स में मिली हार भी शामिल थी। 2022 ऑल इंग्लैंड फाइनलिस्ट सेन ने अपने हांगकांग के विरोधी के खिलाफ आक्रामक आगाज किया और पूरे शुरुआती गेम में अपनी बढ़त बनाए रखी। हालांकि, लोंग ने लगातार तीन प्वाइंट जीतकर स्कोर को 19-19 की बराबरी पर ला दिया, लेकिन सेन ने अगले दो प्वाइंट लेकर गेम अपने नाम कर लिया।

एक समय पर लग रहा था कि सेन दूसरे गेम को भी आसानी से जीत जाएंगे। वह दूसरे गेम में 11-4 से आगे चल रहे थे, लेकिन लोंग एंगस ने धीरे-धीरे मैच में वापसी की। हांगकांग के अनुभवी खिलाड़ी ने 17-20 से लगातार तीन मैच प्वाइंट बचाए और फिर 20-21 के स्कोर पर एक प्वाइंट और बचाया और मैच को निर्णायक गेम में अपने नाम कर लिया।

सेन ने कहा, "दोनों गेम में यह बहुत सॉलिड गेम था। इसका क्रेडिट लोंग एंगस को जाता है, उन्होंने दूसरे (गेम) में सॉलिड वापसी की। मैं दूसरे गेम के आखिर में अच्छा नहीं खेला और उन्हें बहुत सारे आसान शॉट दे दिए। मैं तीसरे गेम में फिर से पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार था और तीसरे गेम में जिस तरह से मैंने खेला उससे काफी खुश हूं।" लोंग एंगस ने मैच में वापसी करने का प्रयास तो बहुत किया और 20-9 पर एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन उनके लिए अंतर इतना बड़ा था कि वह उसे वापस बराबरी पर नहीं लग सके।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि टैक्टिकली मेरा खेल दोनों ही गेम में सही खेल रहा था, और बस आखिरी कुछ प्वाइंट्स में मैं प्लान पर नहीं टिका। काफी गलतियां कीं, लेकिन आपके लिए जरूरी यह होता है कि आप पहला, दूसरा गेम भूलकर तीसरे गेम पर फोकस करें और उसी प्लान के साथ खेलना महत्वपूर्ण था जो काम कर रहा था।"सिंगल्स में बचे अकेले भारतीय सेन का सामना अब चीन के छठे सीड ली शि फेंग और आयरलैंड के न्हाट गुयेन के बीच होने वाले मैच के विनर से होगा।

--आईएएनएस

एसएम/आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News