Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा शादी से लौट रहा ऑटो पलटा, 6 घायल, महिला की हालत गंभीर

छिंदवाड़ा। जिले में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। गोगरी-उमरिया रोड पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार लोग बियारी (परासिया) से शादी समारोह में शामिल होकर अमरवाड़ा लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो को कट मार दिया। अचानक आए इस कट के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में नैयाबाड़ी निवासी कौशल्या, निधि, अतुल, गुरु और पार्वती समेत अन्य लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल निधि और कौशल्या को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News