
तमिलनाडु। निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। आयोग ने राज्य के गृह सचिव धीरज कुमार को हटाने का आदेश जारी किया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी के. मनिवसन को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। मनिवसन को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि धीरज कुमार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी जिम्मेदारी में नहीं लगाया जाएगा।
इससे पहले भी आयोग ने राज्य प्रशासन में कई बड़े बदलाव किए थे, जिनमें मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त के पदों पर भी तबादले शामिल हैं। मुख्य सचिव एन. मुरुगानंदम की जगह एम. साई कुमार को नियुक्त किया गया था, जबकि ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त ए. अरुण की जगह आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को जिम्मेदारी दी गई थी।
आयोग का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव नियमों का सख्ती से पालन करें और निष्पक्षता बनाए रखें।
Leave A Reviews