Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मल्लिकार्जुन खड़गे के बचाव में उतरे प्रियांक खड़गे, बोले- भाजपा चुनिंदा मुद्दों को लेकर राजनीति कर रही है


नई दिल्ली/बेंगलुरु, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटना में रविवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्‍पणी करने के बाद से एनडीए के नेता लगातार हमलावर हैं। इस बीच कर्नाटक के गृह, सूचना प्रौद्योगिकी और परिवहन मंत्री प्रियांक खड़गे ने पिता मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव किया।

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटना में रविवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्‍पणी करने के बाद से एनडीए के नेता लगातार हमलावर हैं। इस बीच कर्नाटक के गृह, सूचना प्रौद्योगिकी और परिवहन मंत्री प्रियांक खड़गे ने पिता मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव किया।

उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणियों का जिक्र किया।

प्रियांक खड़गे ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादास्पद टिप्पणियों का बचाव किया और भाजपा पर एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ वर्षों से अपमानजनक टिप्पणियां करने के बाद चुनिंदा रूप से कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

प्रियांक खड़गे ने भाजपा के राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने के दावों पर सवाल उठाया। उन्होंने भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, अमित शाह द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियां याद दिलाईं।

इस बीच, कर्नाटक भाजपा ने सोमवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आर. अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

भाजपा के सांसदों, विधायकों और एमएलसी ने प्रदर्शन में भाग लिया और कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणियों की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा के लिए जवाबदेही की मांग की।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-26 18:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News